Prayagraj

Apr 27 2024, 18:50

*जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाये गये नामांकन कक्षों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने का दिया निर्देश*

विश्वनाथ प्रताप सिंह

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार के साथ शनिवार को लोकसभा चुनाव में नामांकन के लिए बनाये गये नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कोर्ट कक्ष एवं मुख्य राजस्व अधिकारी कक्ष में बनाये गये नामांकन कक्ष की साफ-सफाई, प्रकाश, सीसीटीवी कैमरा, कम्प्यूटर सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने नामांकन कक्ष में आने-जाने वाले रास्ते व सुरक्षा के दृष्टिगत करायी जा रही बैरिकेटिंग को देखते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर व परिसर के बाहर कचहरी रोड़, लक्ष्मी चौराहा, कचहरी चौराहा सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, लगायी गयी बैरिकेटिंग व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जिलाधिकरी ने नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराये जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा, मुख्य राजस्व अधिकारी कुंवर पंकज, उपजिलाधिकारी सदर अभिषेक सिंह, उपजिलाधिकारी करछना जागृति अवस्थी सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Prayagraj

Apr 27 2024, 17:32

*इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले-नफरत की राजनीति करती हैं भाजपा*

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज- यह लोकसभा चुनाव को यह तय करेगा कि जनता नफरत की राजनीति करने वालों कें साथ हैं या मोहब्बत का पैगाम देने वाले के साथ उक्त बातें इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह ने मेजा के बंधवा, बिरतिया,बरसैता,भसुन्दर, सिंहपुर, कोना, भटौती, मदरहा, गड़ेवरा, ममोली, मुड़पेला,बेरी,कोहड़ार आदि गावों का चुनावी दौरा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मोहब्बत का पैगाम और अखिलेश यादव के पीडीए से भाजपा घबरा गई हैं जिसकी झलक प्रधानमंत्री के भाषण में दिखने लगा है यह उनकी हताशा की निशानी है।

सपा प्रदेश सचिव विनय कुशवाहा ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखने के लिए इंडिया गठबंधन को जिताऐ नहीं तो समाजिक समरसता छिन्नभिन्न हो देश तानाशाही में जकड़ जायेगा।

Prayagraj

Apr 27 2024, 16:16

*बीजेपी प्रत्याशी का सपा की पूर्ववती सरकार पर हमला, बोले- लूट का साम्राज्य था*

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज- फूलपुर लोकसभा 51 के अंतर्गत इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं समर्थकों संग सघन जनसंपर्क करते हुए जनता का समर्थन मांगा। भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने बताया कि सुबह साढ़े 6 बजे कंपनी बाग में जनसंपर्क करने के बाद वेणी माधव, भारद्वाज, विश्वविद्यालय एवं शिवकुटी मंडल में भ्रमण एवं जनसंपर्क किया गया। वेणी माधव मंडल अंतर्गत तिलक नगर, दारागंज, पंजाबी कालोनी, अलोपी बाग, नारायण विहार कालोनी, महानिर्वाणी अखाड़ा, तो वहीं भारद्वाज मंडल के तहत आने वाले आनंद भवन, पनीर चौराहा, त्रिमोहानी चौराहा, सब्जी मंडी कर्नल गंज, कर्नलगंज थाना चौराहा, जबकि विश्वविद्यालय मंडल के तहत मनमोहन पार्क, नेतराम चौराहा एवं व्यापारियों के साथ बैठक जनसंपर्क, संगम चौराहा, सलोरी , ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज चौराहा पर सघन जनसंपर्क किया गया एवं शिवकुटी मंडल अंतर्गत लाला सराय, तेलियरगंज, शिवकुटी, शंकरघाट, फाफामऊ, और सिविल लाइन मंडल के तहत मुल्ला हाता बेली व नेता चौराहा अल्लापुर में जनसंपर्क किया गया।

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि सपा सरकार में लूट का साम्राज्य था, अयोध्या में श्री राम मंदिर का विरोध किसने किया सब जानते हैं रामभक्तों पर गोलियां किसकी सरकार में चली ये बताने की आवश्यकता नहीं तो वहीं कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा पार की। नरेंद्र मोदी ने विपक्षियों को मुद्दा विहीन कर दिया है इसलिए विपक्षी बौखलाए हुए हैं।

भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने कहा कि उत्तरी विधानसभा में सबसे प्रबुद्ध वर्ग के लोग रहते हैं यहां के वोटर्स का खासा प्रभाव होता है। आजादी के बाद सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है ये। आने वाले समय में भारत महाशक्ति के रूप में उभरने वाला है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही यह संभव होगा और मोदी को तभी नेतृत्व मिल सकता है। जब मतदाता घरों से बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नरेंद्र मोदी ने मातृशक्ति को वास्तविक सम्मान दिलाया है देश की सामाजिक राजनैतिक व्यवस्था में। इसलिए आने वाले समय में देश की राजनैतिक जिम्मेदारियों की कमान पुरुषों से अधिक महिलाओं के कंधों पर होगी। मातृ शक्ति के लिए अवसर है की वे अपनी शक्ति का उपयोग नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए करें।

Prayagraj

Apr 26 2024, 17:14

इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्यशी उजज्वाल रमन सिंह बारा क्षेत्र का किया दौरा

विश्वनाथ प्रताप सिंह,प्रयागराज ।विधानसभा बारा के अंतर्गत लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी जमीनी नेता कुंवर उज्जवल रमण सिंह ने पार्टी के नौजवानों को लगन के साथ कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया तथा बोले हम आपके बीच हमेशा रहे हैं हमेशा रहेंगे हमारी पार्टी सदैव आपकी सेवा करने में तात्पर्य रहेगी।

युवाओं को रोजगार महिलाओं की सुरक्षा पीने का पानी की व्यवस्था इत्यादि कार्य उपलब्धियां तथा कार्यों को बताया क्षेत्र के कार्य और रणनीतियों के बारे में बताया गया आज का जन सम्पर्क घूरपुर बीकर देवरिया मोहनी का पूरा कंजासा बीरबल जगदीशपुर कचरा ओझा पट्टी मानपुर पचवर महेरा सेमरी अमिलिया ग्राम सभाओं में जाकर घर-घर का जनसंपर्क किया और लोगों की समस्याओं के बरे में जनने की कोशिश की।

इस कार्यक्रम में लल्लन सिंह दिवाकर सिंह हर्षित पांडे पप्पू यादव पंचूराम निषाद पप्पू लाल निषाद जिला अध्यक्ष यमुनापार संदीप पटेल हकीम लाल बिंद जगदीश यादव पप्पू लाल निषाद कृपा शंकर बिना जिला उपाध्यक्ष प्रमिला यादव रामदेव अशर्फीलाल पाल श्याम कृष्ण सिंह पप्पू यादव अरुण तिवारी जिला अध्यक्ष कांग्रेस मौजूद रहे ।

Prayagraj

Apr 26 2024, 17:14

जीजीएम कॉन्वेंट स्कूल में आयोजितचौपाल में हुए शामिल

विश्वनाथ प्रताप सिंह ,प्रयागराज । लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी बारा विधानसभा के ग्राम पावरी स्थित जी जी एम कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित जन चौपाल में सम्मिलित होकर जन-जन को मोदी जी की योजनाओं से हो रहे विभिन्न लबों से अवगत कराया गया और साथ ही आने वाले समय में विकसित भारत के लिए उनके संकल्प को दोहराया।

यहां उपस्थित प्रत्येक जन को मोदी जी की दी हुई गारंटी पर पूरा विश्वास है इस कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष विभवनाथ भारतीय मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद केसरवानी मंडल प्रभारी वेदेश दत्त पांडे विधानसभा प्रभारी भोला तिवारी विधानसभा संयोजक रत्नाकर सिंह पटेल ब्लॉक प्रमुख इंद्रनाथ मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश पांडे भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल संचालक प्रकाश चंद्र शुक्ला जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी जिला महामंत्री पुष्पराज सिंहबूथ अध्यक्षवीरेंद्र विश्वकर्मादिनेश पांडेमंगल प्रजापति और सेक्टर संयोजक जितेंद्र राजनाथ सिंह एवं उपस्थित समस्तसम्मानित स्थानीय जनमानस तथा बारी बजहिया नहर चौराहा में आयोजित जन चौपाल "जनसंम्पर्क एवं संवाद कार्यक्रम" में सम्मिलित हुआ।

यहाँ उपस्थित समस्त ग्रामीणवासी ने परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकारकर,

''सबका साथ-सबका विकास' के मंत्र पर काम करने वाली सशक्त और निर्णायक नेतृत्व वाली मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में विधायक बारा वाचस्पति जी, पूर्व जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती जी, मण्डल अध्यक्ष शिव प्रसाद केसरवानी जी, मण्डल प्रभारी वेदेशदत्त पाण्डेय जी, विधानसभा प्रभारी भोला तिवारी जी, विधानसभा संयोजक रत्नाकर सिंह पटेल जी, ब्लाक प्रमुख इन्द्रनाथ मिश्रा जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जय प्रकाश पाण्डेय जी, भाजपा नेता पदुम जायसवाल जी, संचालन प्रकाश चन्द्र शुक्ला जी एवं उपस्थित समस्त सम्मानित स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।

Prayagraj

Apr 26 2024, 17:13

शांति प्रतिष्ठा अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत

विश्वनाथ प्रताप सिंह,प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ क्षेत्र में इन दिनों अस्पतालों की बाढ़ सी आ गई है। जिसका जीता जागता उदाहरण शांति प्रतिष्ठा अस्पताल लाइन पार काफी दिनों से सुर्खियों में चल रहा है। आए दिन गलत उपचार को लेकर अस्पताल में हंगामा और बवाल होना आम बात हो गई है।

विभागीय आला अधिकारियों का ध्यान समाचार पत्रों के माध्यम से कई बार आकृष्ट करवाया गया लेकिन विभाग ही मेहरबान बना हुआ है।

मनमाने अस्पताल संचालक पर कोई भी कार्यवाही नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। मरीजों का शोषण कर खुद मालामाल हो रहे अस्पताल परिसर में आए दिन तीमारदारों और चिकित्सकों में झड़प होती रहती है।विभागीय कार्यवाही नहीं होने की वजह से अस्पताल संचालक के हौसले बुलंद हैं। ऐसा ही ताजा मामला बुधवार के दिन प्रकाश में आया है जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मोदीनगर शंकरगढ़ के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर और नर्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए जानकारी दी की बुधवार की सुबह परिजनों ने महिला को डिलीवरी के लिए शांति प्रतिष्ठा हॉस्पिटल में दाखिल करवाया था।

दोपहर तक सब कुछ नॉर्मल था अस्पताल संचालक के द्वारा पेमेंट और खून जो भी मांगा गया उसे परिजनों ने पूरा किया लेकिन परिजनों का आरोप है कि अस्पताल संचालक द्वारा मोटी रकम की मांग की जा रही थी गरीब परिजन डॉक्टर के सामने गिड़गिड़ाते और मिन्नतें करते रहे मगर पैसों के भूखे भेड़ियों का दिल नहीं पसीजा और मरीज को इतना टॉर्चर किया गया कि महिला नवजात शिशु को जन्म दे काल के गाल में समा गई। वहीं अस्पताल के संचालक डॉक्टर केपी सिंह के अनुसार शंकरगढ़ लाइन पार के निजी अस्पताल संचालक महिला डॉक्टर पारो ने महिला मरीज को जब यहां रेफर किया था उस वक्त महिला मरीज के शरीर में 6 यूनिट खून था। बहरहाल पूरा मामला क्या है डॉक्टर ने क्यों और कैसे लापरवाही की यह जांच का विषय है।

मगर मौत से गुस्साए परिजन लगातार अस्पताल के पास हंगामा कर रहे हैं हाला कि इलाकाई पुलिस मौके पर मौजूद है। वही स्थानीय लोगों के मुताबिक यह हॉस्पिटल तो महज एक बानगी है इस प्रकार के अनेकों ऐसे अस्पताल क्षेत्र में संचालित हो रहे हैं जहां बिना डिग्री के डॉक्टर नीम हकीम खतरे जान बने हुए हैं। स्थानीय लोगों की चर्चाओं पर गौर करें तो अवैध रूप से क्लीनिक व अस्पताल चला रहे संचालकों के द्वारा प्रत्येक महीने विभाग को मोटी रकम दी जाती है यही वजह है कि विभाग मेहरबान बना रहता है।

Prayagraj

Apr 26 2024, 16:51

भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

विश्वनाथ प्रताप सिंह,प्रयागराज । इलाहाबाद लोकसभा सीट 52 से भाजपा प्रत्याशी पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के सुपुत्र नीरज त्रिपाठी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का वैदिक विधि विधान के साथ शुभारंभ हुआ। नैनी स्थित शुक्ला गार्डन जायसवाल नगर व्योहरा निकट औद्योगिक थाना के पास केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

वैदिक आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यालय का पूजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि नरेंद्र मोदी के विकसित भारत को संकल्प को पूरा करने का प्रण हर एक भाजपा कार्यकर्ता ले चुका है और इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता ठान चुकी है की विकास के पथ पर अग्रसर रहना है। वहीं प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने कहा कि इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र है । यहां लघु मध्यम एवं बड़े उद्योगों की असीम संभावनाएं हैं जिन्हें पूरा करने का उनका भरसक प्रयास रहेगा।

अपने पिता पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी की तरह वे भी जनता के लिए हमेशा उपलब्ध हैं और रहेंगे उनके घर के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, कविता यादव त्रिपाठी, प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी अध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति, ज्ञानेश्वर, नीलू शुक्ला, राकेश भारती, प्रशांत शुक्ला, लवलेश मिश्र, कुलदीप मिश्र, अमित मालवीय, आनंद वैश्य सुदर्शन, आनंद दुबे, संजय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Prayagraj

Apr 26 2024, 16:35

लोक सभा चुनाव को लेकर महिला मोर्चा ने भरी हुंकार

-विश्वनाथप्रताप सिंह,प्रयागराज । लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा फुल फॉर्म में आ चुका है।

मोर्चा द्वारा लगातार बैठकों का दौर जारी है और अब खास रणनीतियों के तहत मोर्चा कार्यकत्रियां चुनावी क्षेत्र में उतरने की तैयारी में हैं। इसी को लेकर नैनी में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के आवास पर महिला मोर्चा द्वारा बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सविता मिश्रा ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में मातृ शक्ति खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। नरेंद्र मोदी ने देश की मातृ शक्ति को सिर ऊंचा उठाकर जीने का अधिकार दिलाया।

आज अवसर आया है कि मातृ शक्ति मोदी के लिए चुनाव अभियान में पूरी शक्ति से लग जाएं।

बैठक में महिला मोर्चा महामंत्री पूजा मिश्रा ने इलाहाबाद लोकसभा सीट पर पार्टी की ओर से घोषित किए गए प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के लिए जी जान से जुट जाने का आह्वाहन किया। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री शर्मिला ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मातृ शक्ति को जो सम्मान दिया है वो आज तक किसी पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं दिया।

भीरपुर मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी सिंह ने कहा उज्ज्वला योजना हो चाहे तीन तलाक से मुक्ति का कानून या फिर मातृ शक्ति वंदन अधिनियम मोदी सरकार ने महिलाओं को एक नई दिशा दी समाज में उनका मान सम्मान बढ़ाया। जन संपर्क में करछना लोकसभा क्षेत्र से एकत्रित महिलाएं इलाहाबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के निर्देशानुसार

विधानसभा स्तर पर जनसंपर्क कर मोदी के विकसित भारत के विजन की जानकारी और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति बनाई गई।

इस दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साविता मिश्रा जिला महामंत्री पूजा मिश्रा मंत्री शर्मिला सिंह भीरपुर मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

Prayagraj

Apr 25 2024, 20:19

जनता ने ठान लिया है कि अबकी 400 पार हैट्रिक वाली मोदी सरकार :सुशील त्रिपाठी

विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्रयागराज।

भारतीय जनता पार्टी लोक सभा इलाहाबाद 52 के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ गुरूवार को शुक्ला गार्डन जायसवाल नगर व्योहरा औद्योगिक थाना प्रयागराज में किया गया।

कार्यालय का उद्घाटन काशी क्षेत्र महामंत्री व जिला प्रभारी यमुनापार सुशील त्रिपाठी ने करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार में सर्वाधिक लाभ गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को मिला है इन 10 वर्षों के कार्यकाल में 25 करोड लोग गरीबी रेखा से उबर कर खुशहाली का जीवन जी रहे हैं।पीएम मोदी के कार्यकाल में चार करोड़ गरीब परिवारों को मकान मिला और अगले 5 साल में तीन करोड़ और लोगों को मकान देने का लक्ष्य भाजपा के संकल्प पत्र में दर्शित है।

आगे कहा कि मोदी जी के शासन में गरीब कल्याण के कार्यों की एक लंबी श्रृंखला है जिसमें 12 करोड़ घरों में शौचालय बने, 50 करोड लोगों की जनधन अकाउंट खोले गए, 80 करोड लोगों को 4 साल से मुक्त राशन की सुविधा मिल रही है, 60 करोड लोगों को ₹500000 के स्वास्थ्य बीमा योजना का कवर मिला , 10 करोड़ गरीबों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन मिले, 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिला और कहा कि आजादी के 70 वर्षों तक देश के अंदर सबसे अधिक समय तक कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने राज किया लेकिन उसके शासनकाल में करोड़ों लोग मकान, बिजली, इलाज की सुविधा शौचालय रसोई गैस जैसे बुनियादी जरूरत से वंचित रहे। गरीबों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखने का दोषी कोई और नहीं कांग्रेस और उसके पार्टनर है।

जबकि इन करोड़ों वर्षों के जीवन में खुशहाली लाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और आगे कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की उपलब्धियां से विपक्ष में बौखलाहट है जिसके कारण सपा और कांग्रेस के लोग समाज के अंदर जातिवाद का जहर फैलाने की व विभाजनकारी राजनीति करने पर आमादा है लेकिन जनता अब उनके मंसूबों को जान चुकी है और अब इन्हें डकैती डालने की छूट नहीं देगी और कहा कि कांग्रेस ने देश की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम गरीबी हटाओ का नारा देकर करती रही लेकिन गरीबी तो नहीं हटी और गरीबों का पैसा सब कांग्रेसियों के पास पहुंच गया जिसका एक-एक करके हिसाब मोदी सरकार लेकर रहेगी।

क्योंकि हमने संकल्प लिया है गरीबों की गाढ़ी कमाई का एक-एक पैसा भ्रष्ट लोगों से वसूल लेंगे और देश के विकास की तरक्की में लगाएंगे

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 400 पार का दिया गया नारा अब जनता का संकल्प बन गया है। जनता ने ठान लिया कि अबकी बार 400 पार हैट्रिक वाली मोदी सरकार बनेंगी।और आगे कहा कि इस बार इलाहाबाद लोकसभा की जनता कांग्रेस और सपा का दंभ तोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी की जीत का ऐतिहासिक हैट्रिक लगाने जा रही है ।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, अशोक सिंह, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई,पूर्व विधायक अशोक बाजपेई, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, डॉक्टर एल एस ओझा,रईस चंद्र शुक्ला, भगवत पांडे, ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार,कमलेश द्विवेदी ने इलाहाबाद लोकसभा के प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत के साथ नीरज त्रिपाठी को जिताने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने किया एवं संचालन पुष्पराज सिंह ने किया।

इस अवसर जिला मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, जिला मीडिया प्रभारी यमुनापार दिलीप कुमार चतुर्वेदी, चुनाव संचालन मीडिया प्रमुख आनंद वैश्य सुदर्शन,राजन शुक्ला, मनोज मिश्रा, विजय पटेल, एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Prayagraj

Apr 25 2024, 20:07

मण्डलायुक्त ने महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण

विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्रयागराज। सर्वप्रथम जल निगम द्वारा मौजूदा 16 एमएलडी झूंसी एसटीपी परिसर में 50 केएलडी फीकल स्लज सह-उपचार संयंत्र बनाने के कार्यों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान रीटेनिंग वॉल के राफ्ट के सुदृढीकरण को और बेहतर बनाते हुए कार्यों में प्रयोग हो रहे मैटीरियल की थर्ड पार्टी से निरन्तर जांच कराते रहने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने हेतु दो शिफ्ट में मैनपावर तैनात करने का निर्देश दिया गया।

इसी क्रम में झूंसी की ओर बनाई जा रही सीवर लाइन संबंधित कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोडल प्रावधान के अनुरूप क्रमवार कॉम्पेक्टेड लेयर में बैकफिलिंग कार्य निष्पादित करने, दो शिफ्ट में मैनपावर तैनात करने तथा साइट-आॅर्डर बुक में निदेर्शों को और स्पष्ट रूप से इंगित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने 2700 मीटर लंबे काली रैंप से छतनाग इंटरलॉकिंग एप्रोच रोड को जोड़ने हेतु कराए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया जिसके अंतर्गत साइट से रिजेक्टेड जीएसबी को तुरंत निस्तारित करते हुए साइट पर स्टेज पासिंग रजिस्टर, चेकलिस्ट, सामग्री परीक्षण रिपोर्ट/रजिस्टर बनाए रखने के निर्देश दिए। दशाश्वमेध घाट पर 110 मीटर लम्बाई में बनाया जा रहे पक्के घाट के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया तथा निर्माण सामग्री के अनिवार्य परीक्षण हेतु साइट पर एक परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साइट पर उपयोग किए गए कंक्रीट की कंप्रेसिव स्ट्रेंथ का मूल्यांकन करने के लिए टीपीआईए प्रयोगशाला में कंक्रीट क्यूब परीक्षण करने का निर्देश भी दिया गया।

मण्डलायुक्त ने तेलियरगंज शिवकुटी पुलिस चेक पोस्ट से गंगा तट तक बनायी जा रही सड़क के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लीन कंक्रीट की मोटाई तथा नाली के स्टील की लैप लंबाई अधो मानक पायी गई जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुये संबंधित अधिकारियों को उसे अति शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए।